Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री द्वारा ट्रांजिट कैम्प मुख्य मार्ग को लेकर नगर आगमन के दौरान अधिकारियों को कोई निर्देश न देने से रोषित कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों के साथ नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र निषाद व पूर्व नेता प्रतिपक्ष दिलीप अधिकारी के नेतृत्व में ट्रांजिट कैम्प में भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के पुतले को आग के हवाले किया। निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ट्रांजिट कैम्प के मुख्य मार्ग के निर्माण को लेकर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को कोई निर्देश नहीं दिये और न ही मार्ग के पूर्ण निर्माण की घोषणा की। इससे साफ जाहिर है कि मुख्यमंत्री को आम जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रथम बार तीन वर्ष पूर्व ट्रांजिट कैम्प मार्ग की घोषणा की थी लेकिन आज तक मार्ग का निर्माण पूरा नहीं हो पाया। जो साबित करता है कि मुख्यमंत्री क्षेत्र का विकास नहीं चाहते हैं ओर महज घोषणाएं कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस दौरान मोहन कुमार, सुरेश, मनोज दास, विश्वजीत मण्डल, सुरजीत शर्मा, रोबिन विश्वास, डाॅ. सुमित राय, अनन्त राम कश्यप, अशोक, उमा सरकार, संजीव रस्तोगी, आसिफ पासा, विजय, सौरभ, रवि, संजीव, विमल, अशोक, सुकुमार, बेबी,राजकुमार, देव, प्रमोद, विनेश, गीता गुप्ता, सुमित्रा, एमपी मौर्य, प्रकाश दास व प्रेम शंकर आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *