Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम के कार्यक्रम का विरोध,धरने पर बैठे कांग्रेसी

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किये गये सभी वायदे एवं घोषणाएं कोरे साबित हो रहे हैं। आज हालात यहां तक पहुंच चुके हैं कि भाजपा सरकार महज घोषणाएं व वायदे कर ही सत्ता पर बनी हुई है। यह बात पूर्व काबीना मंत्री तिलक राज बेहड़ ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के कार्यक्रम के खिलाफ सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भगत सिंह चैक में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान अपने सम्बोधन में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के जनप्रतिनिधि ही स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। अफसर शाही शासन तंत्र पर पूरी तरह से हावी हो चुकी है। इस बात को मुख्यमंत्री व उनके कई मंत्री भी मान चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अब समझ चुकी है कि उसने भाजपा को वोट देकर बहुत बड़ी गलती की है। प्रदेश ममें बेरोजगारी दिनोदिन बढ़ रही है। किसान परेशान है। उसे खराब फसलों का मुआवजा तक नहीं मिल पा रहा है और न ही उनकी काई अधिकारी सुध ले रहा है। मंहगाई लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोगों को नजूल भूमि पर मालिकाना हक देने के लिए शासनादेश बनाया। लेकिन भाजपा ने उसे रूकवाकर जनता को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में सत्ता की बागडोर सम्भालेगी। तभी राज्य का विकास सम्भव हो सकेगा। श्री बेहड़ ने कहा कि यूएस कार्निवाल आयोजन के नाम पर सिर्फ वसूली की गयी। उन्होंने इस आयोजन का हिसाब किताब सार्वजनिक करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के स्थान पर नगर में विकास कार्य कराये जाने चाहिए थे जिसकी आज सख्त आवश्यकता है। सभा को जगदीश तनेजा, मीना शर्मा, हिमांशू गाबा, परिमल राय, ममता हालदार, गुड्डू तिवारी सहित कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया। इस दौरान विजय यादव, पुरपोत्तम अरोरा, राजीव कामरा, पार्षद मोनू निषाद, राजेश कुमार, मोहन कुमार, दिलीप अधिकारी, सुख्खा सिंह, अमित मिश्रा, पवन वर्मा, गोपाल भसीन,नन्दलाल,ममता रानी, सरोज रानी, सरवरयार खान, विनोद कोरंगा, गुरदास कालड़ा, संजय जुनेजा, राजेश कामरा, सोनू चावला, हरेन्द्र राठी, कावंल सिंह, उत्तम अधिकारी, लक्ष्मण दास बांगा, तीरथदास मुंजाल, भीमसेन बांगा, शिशुपाल सिंह, रमेश कालड़ा, सोनू चैहान, प्रांजल गाबा, निसार खान, उमेश पसरीजा, विक्की घई, राजेन्द्र मिश्रा, रंजीत कुमार, नारायण सिंह बिष्ट, बबीता बैरागी,अबरार अहमद,विकास विश्वास, उमर खान, अशोक राम, कैलाश राठौर, अशोक चुघ, अरशद खान, विरेन्द्र शर्मा, गब्बर कोली, मेजर सिंह, वकील अहमद मंसूरी, जगदीश कर्मकार, अजय यादव, राकेश यादव, रहीम, विक्रमजीत विर्क, अमनदीप विर्क, विजय यादव, दिलशाद, रवि कठारिया, अजीत सक्सेना, अनिल शर्मा, किशोर कुमार, प्रीती साना, रितेश मनोचा, रंजीत राणा, परवेज,सुभाष छाबड़ा , अंकुश गुम्बर,शेरबहादुर सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *