Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्नूकर सेंटर पर ताबड़तोड फायरिंग से मचा हड़कम्प

हल्द्वानी(उद संवाददाता)। नवाबी रोड पर शुक्रवार देर रात जय दुर्गा कालोनी के सामने स्थित खंडेलवाल काॅम्प्लेक्स में युवकों के बीच विवाद हो गया। एक ठेकेदार ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे काॅम्प्लेक्स में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पर कोतवाल संजय कुमार समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। आरोपित ठेकेदार पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खंडेलवाल काॅम्प्लेक्स में आवास विकास निवासी ठेकेदार विक्की खान का आफिस है। आॅफिस के ऊपरी हिस्से में स्नूकर सेंटर है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे कुछ युवक स्नूकर खेलकर लौट रहे थे। इसी बीच ठेकेदार विक्की खान ने उनसे गाली गलौज शुरू कर दी। कलावती कालोनी में रहने वाले आकाश का आरोप है कि सीढ़ी से उतरते ही अचानक पीछे से विक्की ने सिर पर हाथ मार दिया। आकाश ने कारण पूछते हुए विरोधकिया तो विक्की खान ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर फायर झोंक दिया। आकाश ने किसी तरह जान बचाई। इसके बाद विक्की ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए फरार हो गया। गोलियों की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। आसपास के लोग उठकर सड़क पर आ गए। फायरिंग की सूचना पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। कोतवाल संजय कुमार, भोटिया पड़ाव चैकी प्रभारी पीएस नगरकोटी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद फायरिंग का आरोपित विक्की खान फरार हो गया है। पीडित आकाश भट्टð की तहरीर पर विक्की के विरुद्ध धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं। भोटियापड़ाव चैकी इंचार्ज पीएस नगरकोटी ने बताया कि आरोपित विक्की खान के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द की उसे गिरफ्रतार कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। क्षेत्रवासियों के मुताबिक काॅम्प्लेक्स में खुला स्नूकर विवाद की जड़ बन चुका है। आये दिन यहां पर युवकों के बीच मारपीट होती है। अक्सर पुलिस भी आती है और मामला शांत कर लौट जाती है। लोग बताते हैं कि स्नूकर की आड़ में देर रात तक काॅम्प्लेक्स में संदिग्ध युवकों का जमावड़ा रहता है। गिरोह में युवकों के जुटने से लोग भी इसका खुलकर विरोध नहीं कर पाते हैं। पुलिस ने स्नूकर की जांच भी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *