Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कायाकल्प टीम ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। स्वास्थ्य महानिदेशालय देहरादून से आई कायाकल्प टीप ने आज जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया और चिकित्सकों के साथ ही मरीजों से बातचीत की। इससे पूर्व आज प्रातः कायाकल्प टीम के सदस्य डाॅ. संदीप शर्मा, डाॅ. संतोष भास्कर व डाॅ. संदीप उनियाल जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने चिकित्सालय प्रबन्धक डाॅ. अजयवीर सिंह, मैटर्न रंजना वालिया, डाॅ. पीके श्रीवास्तव, डाॅ. गगनदीप मिश्र, डाॅ. यदुराज भट्ट आदि के साथ जिला चिकित्सालय में व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लेकर मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की जानकारी ली। टीम ने लेबर रूम, आॅपरेशन थियेटर, समस्त वार्ड, स्टाफ रूम, साफ सफाई, बायो मेडिकल बेस्ट, चिकित्सालय परिसर के साथ ही मैस, दवा भण्डार, रिकार्ड रूम, दावा वितरण केन्द्र, पर्ची काउन्टर, पैथोलाॅजी लैब, एक्स-रे रूम, अल्ट्रा साण्उड कक्ष सहित अन्य सभी कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम द्वारा बताया गया कि व्यवस्थाओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *