February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लावारिस घूमती मिली बालिका

रुद्रपुर। आज प्रातः ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बालिका लावारिस अवस्था में घूमती पायी गयी। लोगों ने कई घंटे तक क्षेत्र में घुमाकर बालिका के परिजनों की खोजबीन की। जब कोई पता नहीं चला तो बालिका को ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचाया। पुलिस ने बालिका के परिजनों के संबंध में जानकारी हासिल करना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आज प्रातः करीब 7-30बजे करीब 6 वर्षीय बालिका बाजार में लावारिस हालत में लोगों को घूमती दिखायी दी। जब उससे अकेले घूमने की वजह पूछी तो वह कोई जबाब नहीं दे पायी जिस पर लोगों ने उसे आसपास के मोहल्लों में पैदल घुमाकर उससे मकान पहचानने की बात कही। काफी देर घूमने के बाद भी बालिका अपना मकान नहीं पहचान पायी। लोगों ने मोहल्ले के लोगों से भी बालिका के संबंध में पूछताछ की लेकिन कोई भी बालिका को पहचान नहीं पाया जिसके बाद लोगों ने बालिका को ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचाकर विस्तृत जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तलाश की जायेगी साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी बालिका के संदर्भ में जानकारी जुटाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *