Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। भाजपा नेता एवं समाजसेवी अनिल अरोड़ा व उनके परिवार द्वारा स्व. सुरेश गुंबर व स्व. दीक्षा गुंबर की प्रथम पुण्यतिथि पर ओमेक्स क्लब में एक विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया। जहां पर दर्जननों लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया व स्वर्गीय सुरेश गुंबर एवं दीक्षा गुंबर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्री अरोड़ा द्वारा रक्तदान शिविर में पहुंच रक्तदान करने वाले सभी लोगों का आभार जताया गया। शिविर में पहुंचे पूर्व सांसद बलराज पासी, विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा समेत सभी लोगों ने स्व. सुरेश व स्व. दीक्षा की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राकेश सिंह, उत्तम दत्ता, सुशील यादव, संजय ठुकराल, बंटी कोली, जोगिंदर पाल,अमन गुंबर, पुनीत अरोरा, दीपक बठला, सुमित बटला, हैप्पी, प्रिंस, चिराग तनेजा, मिलन तनेजा, बलदेव तनेजा, आशीष छाबरा, राजेश ग्रोवर, संजय आर्य, अंजू झाम, यश अरोड़ा, कीर्ति अरोड़ा, ललित बिष्ट, पूजा, प्रीति, कृष्णा रानी, पंकज गांधी व मेडिसिटी हाॅस्पिटल से पहुची ब्लड बैंक की टीम में अमित पाठक,मनोज कुमार, मोहम्मद यासीन, रियासत अली, दिव्यांशु विश्व कर्मा, साक्षी शर्मा, तलविंदर कौर, मोबीन अली, शरीफ अली, पंकज भट्टð, मानसी, प्रदीप आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *