Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

वरिष्ठ समाजसेवी हरबंस लाल सुखीजा का निधन

गदरपुर(उद संवाददाता)। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी तथा मुक्ति धाम सेवा समिति एवं कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय सुखीजा के पिता हरबंस लाल सुखीजा का गत मंगलवार को 4 बजे आकस्मिक निधन हो गया। करीब 88 वर्षीय हरबंस लाल सुखीजा के निधन की सूचना मिलने पर क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक एवं स्वयंसेवी संगठनों से जुड़े लोगों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विजय सुखीजा के अनाज मंडी स्थित आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना प्रदान करते हुए हरबंस लाल सुखीजा के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया गया। दोपहर बाद स्वर्गीय हरबंस लाल का गमगीन माहौल में नगर के मुक्तिधाम श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। हरबंस लाल सुखीजा के निधन पर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक प्रेमानन्द महाजन,पूर्व पालिका अध्यक्ष श्याम लाल सुखीजा, हरिश्चंद्र छावड़ा, धर्मचंद खेड़ा, ओमप्रकाश घीक, रुद्रपुर की पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, विनोद भुसरी, आढ़ती एसोसि एशन के अध्यक्ष सतीश घीक, महामंत्री राजेशबजाज कोषाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष लेखराज भुड्डी, राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नारंग, महामंत्री गौरव भुड्डी, कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल, जरनैल सिंह काली, हरनाम सिंह सेतिया, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सतीश मुंजाल, प्रीत ग्रोवर, राजेश गुम्बर मिन्नी, अजय खेड़ा लेखराज नागपाल, परमपाल सुखीजा, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, प्रदेश मंत्री अशोक छाबड़ा, पूर्व अध्यक्ष पंकज सेतिया, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के नगर अध्यक्ष कृष्ण लाल सुधा, महामंत्री संजीव झाम, कोषाध्यक्ष किशनलाल अनेजा, राम लुभाया भुसरी, भीम ठुकराल, महिंद्र पुरानी नरेंद्र सिंह ग्रोवर, गदरपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अध्यक्ष जयकिशन अरोड़ा, परविंदर बत्रा गब्बर, प्रमोद बजाज, रिक्की गगनेजा, हनी सुखीजा, जसपाल डोगरा, मुकेश पाल, इंद्रपाल सिंह संधू, बलदेव नरूला, विनोद बजाज, विजय भुड्डी, पंकज बजाज, अनिल सुखीजा,महेन्द्र ईशपुजानी, प्रताप सुखीजा, हरि प्रकाश खेड़ा, संजीव अरोरा, रमेश हड़िया, अशोक गंडा, कुलजस राय मदान, देवी शरण बठला, अशोक हुड़िया, संजय खेड़ा, भारत भूषण चुघ, सुभाष बेहड़, रविन्द्र बजाज, राजेन्द्र सुखीजा, संतोष गुप्ता एडवोकेट राजीव त्यागी मनोज रघुवंशी, जीवन मदान, जगदीश तनेजा, विकास बजाज, संजीव सुखीजा, अमित तनेजा, सुरेश खुराना, मनोज गुम्बर,मंगत राम चुघ,पवन बजाज, सुरजीत डाबर, सुशील घीक, कृष्णलाल आहूजा, कल्याण दास अरोरा, विजय मुंजाल, अजीत भुसरी, दीपक सुधा, बलवीर सुखीजा, बलदेव डाबर, ओमप्रकाश बत्रा सहित सैकड़ों की संख्या में नगरवासी मौजूद थे।

नेत्रदान कर दो लोगों को रोशनी दे गये हरबंस लाल सुखीजा

गदरपुर (उद संवाददाता)। कहा जाता है कि कुछ लोग वाकई फरिश्ते का रूप होते हैं, जो अपनी सुख-सुविधाओं का मोह छोड़कर दूसरों की जिंदगी को सुकून दायक और सहज बनाने के लिए कभी भी पीछे नहीं रहा करते हैं। ऐसी ही शख्सियत के धनी मुक्ति धाम सेवा समिति गदरपुर के अध्यक्ष विजय सुखीजा के पिता हरबंस लाल सुखीजा के आकस्मिक निधन पर परिजनों द्वारा उनके नेत्रदान का संकल्प लेकर एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उनके द्वारा दान किए गए नेत्रों के दान से दो ऐसे लोग इस दुनिया की सुंदरता को देख सकेंगे जो अभी तक अंधकार में रहकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे। गत मंगलवार को हरबंस लाल सुखीजा कि मृत्यु के उपरांत नेत्रदान करने की इच्छा के अनुरूप उनके पुत्र विजय सुखीजा द्वारा उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के नगरध्यक्ष कृष्ण लाल सुधा एवं कृष्ण लाल बत्रा आदि से विचार-विमर्श के उपरांत परिजनों की सहमति पर हेल्प टू अदर्स सोसाइटी के सचिव संदीप चावला से संपर्क किया जिन्होंने सीएल गुप्ता आई हाॅस्पिटल मुरादाबाद की टीम को गदरपुर बुलवाकर हरबंस लाल सुखीजा के नेत्रों का दान कराया । टीम ने हरबंस लाल सुखीजा के नेत्रों को सुरक्षित किया और सुखीजा परिवार को नेत्रदान के प्रति जागरूकता दिखाने पर सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *