Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दुल्हा-दुल्हन की कार पर गिरा पेड़, बाल बाल बचे

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। विवाह की रस्म पूरी करके दुल्हन को कार में लेकर लौट रहे हल्द्वानी से लौट रहे दुल्हे की कार पर पेड़ किर गया। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे में दुल्हा दुल्हन बाल बाल बच गये। जबकि एक महिला बुरी तरह घायल हो गयी। कार में सवार वर-वधू, पंडित और एक अन्य व्यक्ति मामली रूप से चुटैल हो गये। घटना की जानकारी परिजन मौके पर आ पहुंचे। घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी शुभम का विवाह गत रात्रि हल्द्वानी निवासी चारू के साथ सम्पन्न हुआ। आज प्रातः विवाह की रस्में पूर्ण करने के पश्चात विदाई होने पर दुल्हा अभय, दुल्हन चारू, पंडित एवं दुल्हन की करीबी रिश्तेदार सरोज तिवारी सहित एक अन्य व्यक्ति कार संख्या यूके 07 डीएफ 2014 में सवार होकर हल्द्वानी से रामपुर की ओर बारात की बस के साथ रवाना हुए। कार जब संजय वन के करीब पहुंची इसी बीच भारी भरम पेड़ अचानक टूटकर कार के ऊपर आ गिरा। कार चालक ने पेड़ से बचने की पूरी कोशिश की लेकिन पेड़ कार के बोनट से जा टकराया। अचानक हुई इस घटना से कार में सवार लोगांे में चीख पुकार मच गयी। कार में आगे बैठी महिला पंचशील कालोनी हल्द्वानी निवासी 32 वर्षीय सरोज तिवारी पत्नी गिरीश गम्भीर रूप से घायल हो गयी। इसी दौरान पीछे से बारातियों को लेकर आ रही बस भी मौके पर आ पहुंची। गम्भीर रूप से घायल सरोज को उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पतालपहंुंचाया गया। जहां सरोज का प्राथमिक उपचारउसे रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *