Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी(उद संवाददाता)। कल देर शाम शहर के बीचों बीच स्थित डीके पार्क में बेहोशी की हालत में मिले युवक की चिकित्सालय पहुंचने पर मौत हो गई। उसकी जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान गैस गोदाम रोड कुसुम खेड़ा निवासी दिनेश बिष्ट के पुत्र हरीश बिष्ट के रूप में की गई थी। उसके पास न तो मोबाइल ही मिला है और न ही कुछ और सामान अनुमान लगाया जा रहा है कि जहर खुरानों ने उसे नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश कर दिया होगा और उसका सामान लेकर फरार हो गए होंगे। बाद में जांच पड़ताल में युवक के पास ही जहर के कुछ पैकेट मिले, जिनमें से एक खुला हुआ था। युवक के मुंह से निकल रहे झाग से अब अनुमान लगाया जा रहा है कि विषपान की वजह से उसकी मौत हो गई। अब सक कुछ देर बाद हरीश के शव का पोस्टमार्टम होगा, पीएम की रिपोर्ट आने के बाद ही उसके मौत के कारणों के बारे में कुछ भी दावे से कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *