Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाहरी दुकानदारों को बाजार में नहीं लगाने दिये फड़

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। साप्ताहिक बंदी सोमवार के दिन बाहरी दुकानदारों को आज भी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्य बाजार में फड़ नहीं लगाने दिये। गत सोमवार को बाजार के व्यापारियों के विरोध के चलते बाहरी दुकानदार कम संख्या में आये थे लेकिन जैसे ही वह बाजार में अपने फड़ लगाने लगे तभी व्यापार मंडल के पदाधिकारी वहां पहुंच गये और उन्हें फड़ लगाने से ेरोक दिया तथा उन्हें वापस भेज दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि किसी भी दशा में बाहरी व्यापारियों को मुख्य बाजार में फड़ लगाने नहीं दिया जायेगा और यह अभियान प्रत्येक सोमवार को जारी रहेगा। इस दौरान हरीश अरोरा, विक्की आहुजा, आकाश भुसरी, सोनू खुराना, सुनील झाम आदि व्यापारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *