Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पालिकाध्यक्ष ने किया पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ

गदरपुर (उद संवाददाता)। पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 137 पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई। रविवार को पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस ने सीएचसी में एक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वहीं, विभिन्न वार्डाें में सभासदों ने बच्चों को दवा पिलाकर कार्य क्रम की शुरूआत कराई। एसीएमओ डा0 उदय शंकर ने सीएचसी गदरपुर सहित क्षेत्र के कई पोलियो बूथों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डा. संजीव सरना, डा. अंजनी कुमार, नीलम रानी, मोहम्मद रिजवान, नत्थू लाल वर्मा एवं राजू वाल्मीकि आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *