February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उचक्कों ने युवक से छीना मोबाइल

रुद्रपुर। गतरात्रि ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में मोबाइल पर बात करते जा रहे युवक से बाइक सवार दो उचक्कों ने मोबाइल झपट लिया और फरार हो गये। मामले की सूचना देने जब युवक थाने पहुंचा तो वहां उससे मोबाइल गुम हो जाने की तहरीर लाने के लिए कहा गया। ट्रांजिट कैंप के ब्लाक निवासी समीर मजूमदार पुत्र सुखलाल ने बताया कि वह सिडकुल स्थित रिद्धिसिद्धि फैक्ट्री में काम करता है। गतरात्रि करीब 10-30बजे वह मोबाइल पर बात करते हुए पैदल घर लौट रहा था। मार्ग में बाइक सवार दो युवक पीछे से उसके समीप पहुंचे और उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता बाइक सवार युवक फरार हो गये। उसने बताया कि आज प्रातः जब वह ट्रांजिट कैंप थाने में घटना की सूचना देने पहुंचा तो उससे मोबाइल लूट की तहरीर देने के स्थान पर मोबाइल गुम हो जाने की सूचना दर्ज कराने के लिए कहा गया। जिस पर उसने मोबाइल गुम हो जाने की तहरीर थाने में दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *