Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ठुकराल व बहुगुणा ने किया ट्रैवल सोल्यूशन प्रतिष्ठान का उदघाटन

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। विधायक राजकुमार ठुकराल एवं सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा ने आज संयुक्त रूप से अंगददेव काम्पलेक्स में नव स्थापित प्रतिष्ठान ट्रैवल सोल्यूशन का धार्मिक अनुष्ठानों के बीच फीता काटकर शुभारम्भ किया। इससे पूर्व प्रतिष्ठान स्वामी भीमसेन गर्ग, रोहित गर्ग व मोहित गर्ग ने परिवार के साथ श्री ठुकराल व श्री बहुगुणा का स्वागत किया। श्री गर्ग ने बताया कि प्रतिष्ठान में एअर टिकट, होटल, क्रूसिस, कैब बुकिंग, डोमेस्टिक पैकेज, इंटरनेशनल पैकेज, पिल्ग्रिमेज पैकेज, मीटिंग, इंसेटिव्स कांप्रफेंस इवेंट, डेस्टिनेटिंग वेडिंग, वीजा, फारेक्स एक्सचेंज व ट्रेवल इंश्योरेंस की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। श्री ठुकराल व श्री बहुगुणा ने गर्ग परिवार को शुभकामनाएं देते हुए प्रतिष्ठान के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर भारत भूषण चुघ, बलराम अग्रवाल, संजय जुनेजा, राजेश बंसल, नरेंद्र बंसल, प्रवीण जैन, इंद्रमल श्यामपुरिया, अरूण अग्रवाल, बजरंग गर्ग, शीतल अग्रवाल, राजकु मार सीकरी,श्रुत जैन, विनीत जैन, सुभाष जैन, रमेश अग्रवाल, सुरेश जैन, विजय सलूजा, राजरानी गर्ग, लक्ष्मी देवी, सौरभ सिंघल, प्रिंस गुप्ता, पवन अग्रवाल, ताराचंद अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *