Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जन्म दिन पर श्याम जाजू को दी बधाई

नई दिल्ली/रूद्रपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू का 63वां जन्म दिन आज दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उन्हें तमाम वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर जन्म दिन की बधाई दी। रूद्रपुर से भी भाजपा पूर्व जिला महामंत्री भारत भूषण चुघ, भाजपा नेता कमल अरोरा, राजन राठौर आदि ने भी दिल्ली पहुंचकर श्याम जाजू को जन्म दिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाजपा नेता चुघ ने कहा कि जन जन के लोकप्रिय श्याम जाजू के नेतृत्व में उत्तराखंड व दिल्ली में भाजपा ने कई नए आयाम स्थापित किये हैं और भाजपा निरन्तर देश व प्रदेश की सेवा करते हुए आगे बढ़ रही हैं। ऐसे प्रतिभावान व्यत्तिफ की समाज, संगठन व पार्टी को आवश्यकता है। इस दौरान उन्हें बधाई देने वालों में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *