February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएए के समर्थन में भाजपा ने दून में निकाली महारैली

देहरादून (उद संवाददाता)। शनिवार को जहां कांग्रेस सीएए के विरोध में रैली निकाली और भाजपा को घेरा तो वहीं आज भाजपा और हिंदू संगठनों ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में देहरादून में महारैली निकाली। भाजपा की ये रैली देहरादून स्थित परेड ग्राउंड से शुरू हुई। इस दौरान पुलिस व्यवस्था चाक चैबंद रही। ड्रोन कैमरों से रैली में नजर रखी गई। इस दौरान भाजपा ने लोंगो को नागरिकता कानून के बारे में बताने के साथ ही उसके फायदे भी बताए और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।इस रैली में राज्य मंत्री धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, राजपुर विधायक खजानदास, कैंट विधायक हरबंश कपूर, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्टð सहित भाजपा के हजारो कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि ये रैली लोक अधिकार मंच के तत्वावधान में हो रही है। भाजपा की ये रैली परेड ग्राउंड से शुरू होकर दर्शन लाल चैक, घंटाघर, पलटन बाजार, डिस्पेंसरी रोड से होते हुए वापस परेड ग्राउंड पर सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *