Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। पुलिस ने चोरी की कार सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ओएसिस सिटी गंगापुर रोड निवासी अजय पाठक ने दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि 21 दिसम्बर को वह कार संख्या यूके-06 एजी/6067 से सुपर मार्केट गया था। जब वापस आया तो कार गायब थी। पुलिस ने गतरात्रि गश्त के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी चैक से बिना नम्बर की कार संख्या को घेराबंदी कर पकड़ा तो उसमें से गांधी कालोनी निवासी अनिल बाल्मीकि उर्फ शेरा पुत्र किशनलाल और अर्जुन बाल्मीकि पुत्र गोपाल को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह कार उन्होंने चुरायी थी और नम्बर प्लेट हटाकर उसे बेचने की फिराक में थे। पुलिस टीम में कोतवाल कैलाश भट्ट, एसआई होशियार सिंह, कां. दीपक, प्रताप सिंह, शैलेंद्र, गंगा आर्य,नीरज मेहता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *