Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। नशे के खिलाफ चलाए अभियान के क्रम में पुलिस ने प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ एक और सौदागर को दबोच कर सलाखों के पीछे कर दिया। कार्यवाही के बारे में पता चला है कि उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह बिष्ट पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे इसी दौरान उन्होंने महेशपुरा मजार के पास से संदिग्ध हालत में चहल कदमी करते हुए एक युवक को दबोच कर जामा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 75 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए। पुलिस ने बताया कि 25 डाइजलेब 25 ब्युपरेनाॅर्मइन व फेनिरामाईन के 25 इंजेक्शन बरामद हुए। बरामद इंजेक्शन की कीमत हजारों में बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *