Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पत्रकार वाष्र्णेय के परिजन मार्ग दुर्घटना में गंभीर

हल्द्वानी,(उद संवाददाता)। पत्रकार हिमांशु वाष्र्णेय के परिजन मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें निजी अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां उनका सीसीयू में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के पत्रकार हिमांशु वाष्र्णेय अपने परिजनों के साथ कासगंज गए हुए थे। गतरात्रि वह कासगंज से हल्द्वानी वापस लौट रहे थे। बेरीपड़ाव में मंदिर के पास उनकी कार आई-20यूके-04जी/9469 को करीब 10ः45बजे पोलो वाहन संख्या यूके-04एल/2700 ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में हिमांशु वाष्र्णेय के पिता उपकार वाष्र्णेय, माता मंजू वाष्र्णेय और अजय राठौर गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि उनकी पत्नी पूनम वाष्र्णेय और पुत्री अनन्या और सृष्टि भी चोटिल हुए। घायलों को गंभीर हालत में कृष्णा अस्पताल ले जाया गया जहां उनका सीसीयू वार्ड में उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *