February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भव्य झांकियों के साथ निकली विशाल शोभायात्र

रुद्रपुर। सिद्धेश्वर श्री बालाजी मंदिर के विराट श्री बालाजी महोत्सव समारोह के तहत गत सायं मंदिर से भव्य झांकियों के साथ विशाल शोभायात्र निकाली गयी जो नगर के कई मार्गों से होकर गुजरते हुए वापस मंदिर में समाप्त हुई। मार्ग में शोभायात्र का जगह जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इससे पूर्व शोभायात्र का मंदिर में पूजा अर्चना के साथ शुभारम्भ हुआ। विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व काबीना मंत्री तिलकराज बेहड़, मंदिर के महंत रमेश वशिष्ठ, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, व्यापार मण्डल महामंत्री हरीश अरोरा आदि ने फीता काटकर शोभायात्र का शुभारम्भ किया। शोभायात्र में सबसे आगे बालाजी के भजनों की धुन बजाते बैंड वादक चल रहे थे जिसके पीछे श्री राम दरबार का नाट्य रूपांतरण करते हुए कलाकारों ने श्री बालाजी महाराज की पूजा अर्चना की। शोभायात्र में राधा कृष्ण, शिव नृत्य व बृज नृत्य कर रहे कलाकारों ने शोभायात्र में चार चांद लगा दिये। उनका धार्मिक धुनों के बीच आकर्षक नृत्य देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे थे। शोभायात्र को देखने के लिए सम्पूर्ण मार्ग पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। शोभायात्र सिद्धेश्वर श्री बालाजी मंदिर से प्रारम्भ होकर आदर्श कालोनी मार्ग, काशीपुर बाईपास मार्ग, अग्रसेन चैक, गांधीपार्क, मुख्य बाजार, भगत सिंह चैक सहित कई मार्गों से होकर गुजरते हुए वापस श्री सिद्धेश्वर मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्र में सारा वातावरण श्री बालाजी महाराज के भजन कीर्तन व जयघोषों से गुंजायमान होता रहा। शोभायात्र में मुख्य रूप से मेयर रामपाल सिंह, आनंद रावत, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, संजय ठुकराल, वेद ठुकराल, हरीश तनेजा, कोमल शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, विपिन शर्मा, ईश्वरी प्रसाद राठौर,विश्वनाथ शर्मा, मयंक वशिष्ठ, शुभम वशिष्ठ, मोनू अग्रवाल, पं- शिवम उपाध्याय, पं- चन्द्र प्रकाश शर्मा, अशोक अग्रवाल, गोपीनाथ अग्रवाल, दलीप शर्मा, रामानंद शर्मा, पं- शिवचरनलाल शर्मा, रविन्द्र शर्मा, संजय राजपूत, मिंटू शर्मा, शिव अरोरा, सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *