Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। टेंपो से मोटरसाइकिल की हुई भिड़ंत में सुबह एक व्यत्तिफ की मौत हो गई। हादसे में एक युवक घायल हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। ग्राम फिरोजपुर निवासी ओमप्रकाश 50 वर्ष पुत्र लालाराम आज सुबह टेम्पो संख्या यूके 18 टी ए/0029 पर सवार होकर राजकीय चिकित्सालय की ओर जा रहा था इसी दौरान मानपुर रोड पर मोड़ के समीप घने कोहरे के कारण सामने से द्रुतगति से चली आ रही हीरो स्प्लेंडर संख्या यू ए 06 एच/2905 से टेंपो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे की चपेट में आकर टेंपो पर सवार ओम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक ग्राम फिरोजपुर निवासी आशीष पुत्र जय सिंह गौतम गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक की 5 पुत्र तथा दो पुत्रियां है जिसमें से एक पुत्र तथा एक पुत्री की शादी हो चुकी है। खबर लिखे जाने तक मृतक के बड़े बेटे जसवीर द्वारा मामले की तहरीर पुलिस को देने की तैयारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *