Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा मंडल अध्यक्षों के लिए हुई रायशुमारी

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। महानगर के उत्तर एवं दक्षिण भाजपा मंडल अध्यक्षों के लिए आज आवास विकास स्थित रोटरी क्लब कार्यालय एवं बगवाड़ा स्थित पार्टी जिला कार्यालय में रायशुमारी की गयी जिसमें पार्टी के तमाम पदाधिकारियो ंएवं जनप्रतिनिधियों के साथ रायशुमारी की गयी। मण्डल अध्यक्षोंकी घोषणा 30 नवम्बर को की जानी है। आवास विकास रोटरी क्लब कार्यालय में प्रभारी हरविंदर सिंह विर्क एवं सहप्रभारी राजेश जग्गा की देखरेख में उत्तरी क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष को लेकर रायशुमारी हुई जिसमें धीरेश गुप्ता एवं राकेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं के नामों पर विचार किया गया। उत्तरी क्षेत्र में डी1 डी2 सिविल लाइन, इंदिरा कालोनी, आदर्श कालोनी, आदर्श कालोनी घासमंडी, भूरारानी, ओमैक्स कालोनी, कलेक्ट्रेट परिसर, पीएसी, विशाल मेगामार्ट, आवास विकास, जगतपुरा, शक्तिविहार, लोक विहार, ट्रांजिट कैंप, शिमला बहादुर, संजयनगर आदि क्षेत्रों को शामिल किया गया है जबकि दक्षिण क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष के लिए बगवाड़ा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय प्रभारी गुंजन सुखीजा एवं सहप्रभारी सुशील यादव नीटू द्वारा रायशुमारी की गयी। दक्षिण क्षेत्र के लिए चन्द्रसेन कोली, बिट्टू शर्मा, महावीर कश्यप, छेदापाल व हरजीत सिंह आदि के नामों पर विचार विमर्श किया गया। दक्षिण क्षेत्र में बिगवाड़ा, भदईपुरा, रम्पुरा, पहाड़गंज, भूतबंगला, रेशमबाड़ी, खेड़ा, फाजलपुर महरौला, सुभाष कालोनी, गांधी कालोनी, माडल कालोनी, रम्पुरा देहात, एलायंस, वैशाली कालोनी, ईश्वर कालोनी, मलिक कालोनी आदि क्षेत्र शामिल किये गये हैं। रायशुमारी के पश्चात मंडल अध्यक्षों के नामों पर हुए विचार की रिपोर्ट पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को दी जायेगी। रायशुमारी के दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल,जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, अनिल चैहान, ईश्वरी प्रसाद राठौर, केके दास, किरन राठौर, ललित मिगलानी, उपेंद्र चैधरी, सुरेश कोली, राकेश सिंह, अर्जुन, धर्मेन्द्र, धीरेश सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, पार्षद व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *