Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सात बच्चों के बाप को बेटी की उम्र की लड़की से हुई मोहब्बत

रुद्रपुर। सात बच्चों के बाप को बेटी की उम्र की लड़की से मोहब्बत हो गयी। वह उसके इश्क में इस कदर पागल हो गया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को घर खाली करने की धमकी दे रहा है और अपनी बीवी को तलाक देने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में वार्ड 18 निवासी एक महिला ने बताया कि उसका 22वर्ष पूर्व विवाह हुआ था और सात बच्चे हैं। लेकिन उसका पति एक दूसरी महिला के चक्कर में पड़ गया और उससे अवैध संबंध बना लिये। वह महिला उसके बेटी की उम्र के बराबर है। उसके कहने में आकर वह आयेदिन मारपीट व अभद्रता करता है। गत दिनों उसका पति घर आया और सोने चांदी के जेवरात और 50हजार की नकदी निकाल ली जो उसने अपनी पुत्रियों के विवाह के लिए जोड़ी थी। जब उसने और बच्चों ने विरोध जताया तो वह तलाक की धमकी देकर उसे व बच्चों को घर से निकल जाने को कहने लगा। शोर शराबा होने पर लोगों ने बीच बचाव कराया। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *