Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लाखों की स्मैक के साथ तीन तस्करों गिरफ्तार किये

हल्द्वानी। नशे के सौदागरों के खिलाफ बनभूलपुरा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 70 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि शनि बाजार एरिया में स्मैक बिकने की सूचना पर एसओ दिनेश नाथ महंत ने छापा मारा। जिसके बाद बनभूलपुरा निवासी अजीम, रिजवान व समीर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 70 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एसओ महंत ने बताया कि अजीम पूर्व में भी स्मैक बेचने के आरोप में पकड़ा जा चुका है। पूछताछ के दौरान सामने आए छह नामों की पुलिस पड़ताल कर रही है। बरेली से माल दिलवाने में इनकी भूमिका थी। सफलता पाने वाली टीम में दारोगा मंगल सिंह, जगबीर सिंह, सिपाही प्रवीण कुमार व बसंत राणा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *