February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। सड़क हादसे में गत सायं बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। मृतक के जीजा ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी गई है।  घटना से मृतक के परिजनों में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक वार्ड 31 मोहल्ला खालसा निवासी 30वर्षीय विकास पुत्र रामगोपाल 26 वर्षीय पत्नी बबीता को बाइक संख्या यूके 18ध्1309  पर बैठाकर नैनीताल गया था। वापस लौटते समय गत सायं पीरुमदारा के समीप बाइक सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से जा भिड़ी।  हादसा इतना जबरदस्त था कि विकास की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि  उसकी पत्नी गंभीर रूप से लहूलुहान हो गयी। उसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।    मृतक की पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने विकास के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।  उधर घटना के बाद से स्थानीय पुलिस  घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी वाहन चालक तक पहुंचने के प्रयास में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *