February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क किनारे मिला पेशकार का रक्तरंजित शव

काशीपुर। रुद्रपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय में पेशकार की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। उसका रत्तफ रंजित शव आज सुबह ग्राम मिस्सर वाला के समीप सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़ा पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्ट मार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मूल रूप से ग्राम मनिया जनपद धौलपुर राजस्थान निवासी विनोद कुमार 42 वर्ष पुत्र हरिलाल कि यहां ग्राम सरवन खेड़ा थाना कुंडा में ससुराल है। वह अपनी पत्नी तथा दो बच्चों के साथ यही ससुराल में रहा करते हैं । बताया गया कि लगभग 2 वर्ष पूर्व उनका स्थानांतरण काशीपुर से रुद्रपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय में हुआ। परिजनों के मुताबिक मृतक का एक पुत्र अपनी दादी के साथ आगरा में रहता है। पिछले कुछ दिनों से बच्चे की तबीयत खराब है उसी की खैर खबर लेने मृतक विनोद गतरात्रि घर से आगरा के लिए निकले। इस बीच आज सुबह ग्राम मिस्सरवाला के समीप सड़क किनारे उनकी रत्तफ रंजित लाश लावारिस हालत में पड़ी पाई गई। मृतक की एक आंख बाहर निकली है तथा गले में किसी नुकीली वस्तु से प्रहार के निशान है। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली थाना अध्यक्ष कुंडा सुधीर कुमार मैं फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना का संज्ञान लेने के बाद मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी 3 पुत्र तथा दो पुत्रियों समेत भरा पूरा परिवार पीछे छोड़ गया। अचानक घटित घटना को लेकर मृतक के परिजनों में शोक व्याप्त है।
परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका
काशीपुर। मृतक के साले राजकुमार पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम सरवर खेड़ा ने कहा कि यह हादसा नहीं बल्कि नृशंस तरीके से की गई हत्या है। उसने बताया कि लगभग तीन 4 माह पूर्व उसके जीजा मृतक पेशकार विनोद कुमार को कुछ लोगों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बंधक बनाने के बाद उनकी तनख्वाह लूट ली थी। रिश्तेदारों ने बताया कि इस बाबत मृतक पेशकार द्वारा संबंधित थाना पुलिस को तहरीर भी दिया गया था। मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि पिछले 1 वर्ष के भीतर पेशकार के साथ इस तरह की तीन घटनाएं घटित हुई जिसमें उनकी जान तो बच गई लेकिन दहशत के भाव उनके चेहरे पर साफ झलका करते थे। सशंकित परिजनों ने यह भी कहा कि आगरा के लिए निकला पेशकार आखिर देर रात आखिर मिस्सरवाला कैसे पहुंच गया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मामले की तहरीर संबंधित थाना पुलिस को नहीं दी जा सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *