February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तांत्रिक ने युवती को डरा धमकाकर किया दुष्कर्म

रूद्रपुर। तीन माह पूर्व एक तांत्रिक ने युवती को डरा धमकाकर दुष्कर्म कर डाला और अश्लील वीडियो बना लिया तथा वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर लगातार उससे दुष्कर्म करता रहा। युवती आत्महत्या करने के मकसद से घर से चली गयी और बेसुध हालत में मिली। जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वार्ड 8 रम्पुरा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री कुछ दिन पूर्व घर से गायब होा गयी। खोजबीन के बाद वह फाजलपुर महरौला में बेसुध अवस्था में मिली जिसे वह घर ले आया। जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि तीन माह पूर्व वह बाजार से घर आ रही थी तभी मोहल्ले के ओमप्रकाश पुत्र कल्लू ने उसे रोक लिया और पूजा के बहाने घर ले आये जहां डरा धमकाकर उससे दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया तथा उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा जिस कारण वह आत्महत्या करने के लिए घर से निकल गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ओम प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।बताया जाता है कि ओमप्रकाश तांत्रिक है और पूर्व में भी कई युवतियों के साथ दुष्कर्म कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *