Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जिपं अध्यक्ष ने राज्यपाल से की मुलाकात

रूद्रपुर।जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार उनके पुत्र सुरेश गंगवार और ग्राम प्रधान रामनारायण तथा नसीम अहमद ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्या से मुलाकात की और उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने वनगूजरों और सफेरों की समस्याएं उनके सामने रखी साथ ही कहा कि जलाशय और वन क्षेत्र के किनारे बसे लोगों की समस्याओं का भी समाधान किया जाये तथा ग्राम गोठा, लोका, वनकुंइया, नजीमाबाद, धोराडाम, वन गोठा को राजस्व ग्राम घोषित किया जाये। राज्यपाल श्रीमति वेबी रानी ने शीघ्र क्षेत्र के भ्रमण का दौरा करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *