February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवती ने क्लीनिक स्वामी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

रूद्रपुर। सिडकुल स्थित फैक्ट्री में काम करने वाली युवती ने अपने मकान मालिक के पुत्र क्लीनिक स्वामी पर क्लीनिक में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। युवती का कहना है कि वह जिस मकान में किरायेदार के रूप में रहती है। मकान मालिक का पुत्र जो क्लीनिक चलाता है उस पर शादी करने का दबाव डाल रहा है और ऐसा न करने पर कमरा खाली करवा देने की धमकी देता है। युवती का कहना है कि विगत दिवस क्लीनिक चलाने वाले युवक ने उसे अपने क्लीनिक पर बुलाया जहां उससे छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने इसका विरोध करने लगा तो पिता पुत्र ने धमकी दी। यदि इसकी शिकायत की तो अभी कमरा खाली करना होगा। उधर मकान मालिक व उसके पुत्र का कहना है कि भवन निर्माण कराये जाने को लेकर उन्होंने युवती से कमरा खाली करने का आग्रह किया था लेकिन युवती ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि यदि कमरा खाली करवाया तो झूठे मामले में फंसा दूंगी। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *