Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महिला से चेन झपटने वाले दो दबोचेे

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। महिला के गले से चेन झपटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिनमें एक नाबालिग है। दो दिन पूर्व शान्ति विहार कालोनी निवासी आरती पत्नी विशम्भर दत्त ने दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि वह शाम को कहीं जा रही थी तभी दो बाइक सवारों ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली और फश्रार हो गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस दौरान कोतवाल कैलाश भट्ट, एसएसआई भुवन जोशी और बाजार चैकी प्रभारी होशियार सिंह ने छतरपुर से ेबाइक संख्या यूके-06एक्स/6566 पर दो युवकों को रोका तो उनके कब्जे से सोने की चेन बरामद की गयी। आदर्श बंगाली इंदिरा कालोनेी का गोकुल सरकार पुत्र सचिन व दूसरा नाबालिग युवक शामिल था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *