Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रिटायर्ड फौजी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

काशीपुर(उद संवाददाता)। संदिग्ध परिस्थितियों में छत की रेलिंग से फंदा लगाकर रिटायर्ड फौजी ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक मूलरूप से जनपद अल्मोड़ा के ग्राम धनिया तथा हाल वासियों वाला मंदिर के समीप मोहल्ला जसपुर खुर्द निवासी नंदा बल्लभ पंत 50 वर्ष पुत्र मोतीराम सेवानिवृत्त फौजी है। वह वर्तमान में काशीपुर स्थित एक संस्थान में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। परिजनों के अनुसार पिछले कुछ समय से वह शुगर से पीड़ित था। आज सुबह उसका शव मकान के छत की रेलिंग से धोती से फांसी के फंदे के सहारे झूलता पाया गया जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर वह भी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *