Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाजार व मलिन बस्तियों में होंगे 13 करोड़ के विकास कार्यःमेयर

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। नगर के बाजार एवं मलिन बस्तियों में शीघ्र ही 13करोड़ के विकास कार्य प्रारम्भ कराये जायेेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए मेयर रामपाल सिंह ने बताया कि बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के पश्चात जलभराव की स्थिति की समस्या के समाधान के लिए सड़क के दोनों ओर नाला एवं फुटपाथ निर्माण कराया जायेगा जिसके लिए शासन से 10करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 3करोड़ की धनराशि से नगर की विभिन्न मलिन बस्तियों में 66 विकास कार्य कराये ेजायेंगे जिसमें सड़क, नाली, खड़ंजा आदि विकास कार्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम समस्त वार्डों का चहुंमुखी विकास कराने को कृत संकल्पित है। विकास कार्यों के लिए बोर्ड की बैठक में जो प्रस्ताव पारित किये गये हैं उनके कार्य प्रारम्भ कराये जा रहे हैं। मेयर रामपाल ने बताया कि बीते दिनों आवास विकास क्षेत्र में पार्षद प्रतिनिधि व सफाईकर्मी के बीच हुए विवाद को दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता के बाद सुलझा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *