February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर। चोरों ने बंद पड़े घर के ताले तोड़ लाखों की नकदी व जेवरात उड़ा लिये। घर के परिजन बाहर गये हुए थे। यह सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। जानकारी के मुताबिक खेड़ा निवासी हाजी नजमुद्दीन पुत्र इमामुद्दीन अपने परिजनों के साथ नौ गांव रामपुर अपने भाई के यहां गया हुआ था और घर में ताले लगे हुए थे। गत रात्रि चोरों ने घर के ताले तोड़ कर 10 दस तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी, एक लैपटॉप, डेढ़ लाल की नकदी समेत उसके भतीजे के 32 हजार रूपये और तीन गुल्लक में रखी नकदी उड़ा ली। यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। आज प्रातः जब पड़ोसियों ने घर के टूटे ताले देखे तो उन्होंने इसकी सूचना नजमुद्दीन को दी। जब वह घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गये। सूचना मिलने पर एसएसआई जगदीश ढकरियाल, एसआई सतीश कापड़ी, गंगाराम भोला पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *