Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हरि चैतन्यपुरी पहुंचे उत्तरांचल दर्पण कैम्पस, स्व. सुखीजा को दी श्रद्धांजलि

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। श्री हरिकृपा आश्रम कामा के पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 स्वामी हरिचैतन्यपुरी महाराज ने आज उत्तरांचल दर्पण कार्यालय पहुंचकर समाचार पत्र के संस्थापक स्व. हरनाम दास सुखीजा को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के बाद आवास पर पहुंचे स्वामी हरिचैतन्य पुरी महाराज ने स्व. सुखीजा की पत्नी श्रीमती कान्ता सुखीजा को आशीर्वाद देते हुए ढांढस बंधाया। इस दौरान स्वामी जी ने कहा कि स्व. सुखीजा एक नेकदिल इंसान थे। उनके द्वारा दिये संस्कार पर चलते हुए उनके परिजन बुलंदियों की ओर चलें ऐसी उनकी कामना है। इस दौैरान श्याम सुंदर सुखीजा, परमपाल सुखीजा, पुत्रवधू किरन सुखीजा, रीना सुखीजा, मोहित सुखीजा, कपिश सुखीजा, वृंदा सुखीजा, निष्ठा सुखीजा, युवराज सुखीजा, प्रदीप मंडल, जगदीश चंद, कश्मीर राणा, वीरेंद्र आर्य, सुनील राणा, प्रमोद धींगरा, सुमित कुमार, अमित गुम्बर, पंकज, सुरेश फर्त्याल, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *