Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। पूर्व छात्रसंघ सचिव पर हुए हमले के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को छात्रों ने महाविद्यलय में प्रदर्शन किया औरचेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी तो आंदोलन को बाध्य होंगे। छात्रों ने कहा कि कुछ दिन पूर्व छात्रसंघ के पूर्व सचिव अंकुश गुम्बर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। यह मामला प्रशासन के संज्ञान में है लेकिन अब तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी। उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम तिवारी, उपसचिव सौरभ कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष सोनिया, दीपिका, गुरविंदर सिंह, शिव कुंवर, मनीष आचार्यद्व देवेष, विवेक, सचिन, आशू आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *