August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मेला दिखाने के बहाने किशोरी से दुष्कर्म

काशीपुर(उद संवाददाता)। मेला दिखाने के बहाने किशोरी को भगा कर ले गए दो युवकों में से एक ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने घटना के सप्ताह भर बाद आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए उनके धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस को दी तहरीर में एसआरएस मॉल के समीप निवासी एक महिला ने बताया कि बीते 13 सितंबर को उसकी 14 वर्षीया नाबालिग पुत्री को मौर्या नगर बड़ा मंदिर के पास पखवाड़ा मुरादाबाद निवासी गौरव पुत्र राजाराम मौर्य तथा नितेश मेला दिखाने के बहाने ले गए और आरोपियों में से एक ने किशोरी के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *