August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विद्युत करंट लगने से दुकानदार की मौत

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। दुकान में काम कर रहे एक दुकानदार को करंट लग गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार भमरौला निवासी 40वर्षीय शमशाद पुत्र अते खां आज प्रातः अपनी दुकान में कपड़े प्रेस कर रहा था कि अचानक प्रेस में करंट आ गया जिसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गया। उसे आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी व चार बच्चों को छोड़ गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *