August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सुखीजा परिवार से मिले शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। उत्तरांचल दर्पण के संस्थापक स्व. हरनाम दास सुखीजा के निधन पर आज शिक्षामंत्री अरविंद पांडे उनके आवास पर पहुंचे और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। शिक्षामंत्री पांडे ने स्व. सुखीजा की धर्मपत्नी श्रीमती कान्ता सुखीजा से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि स्व. सुखीजा ने समाचार पत्र के जरिये समाज को नई दिशा दी है जिसे भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान मेयर रामपाल, परमपाल सुखीजा, राजेश गुम्बर मिन्नी, गोपी सागर, पार्षद बबलू सागर, चन्द्रसेन कोली आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *