Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बैंक और कई प्रतिष्ठानों से चोरों ने उड़ाई जेनरेटर की बैटरियां

काशीपुर(उद संवाददाता)। अज्ञात चोरों ने एक बैंक और कई प्रतिष्ठानों पर धावा बोलकर जेनरेटर में लगी बैटरियां उड़ा लीं। सभी ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार श्री गणपति टायर के स्वामी सतेंद्र खरबंदा पुत्र स्व. सतपाल खरबंदा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अज्ञात चोरों ने प्रतिष्ठान के बाहर रखे जेनरेटर से हजारों की कीमत की बैटरी चोरी कर ली। वहीं भज गोविंदम रेस्टोरेंट के स्वामी आलोक अग्रवाल ने बताया कि तीन माह पूर्व भी अज्ञात चोरों ने बैटरी चोरी कर ली थी और आज भीबैटरी चोरी करने का प्रयास किया। रेस्टोरेंट के समीप ही बंधन बैंक के असिस्टेंट मैनेजर संजीव भट्टाचार्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बैंक के बाहर जेनरेटर से भी चोरों ने बैटरी उड़ा ली। वहीं ओम स्वीट्स और रॉयल इनफील्ड शोरूम के बाहर रखे जेनरेटर से भी चोरों ने बैटरियां उड़ा लीं। एक ही रात में कई स्थानों से हुई चोरी से व्याापारियों में दहशत है। उन्होंने पुलिस से मामले के खुलासे की मांग की है। पुलिस सीसी टीवी कैमरे के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *