Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार की चपेट में आने से अज्ञात बुजुर्ग की मौत

किच्छा(उद सवांददाता)। पुरानी गल्ला मंडी स्थित रामलीला मैदान मे खाना खा रहे एक बुर्जुग कार बैक करते समय कार के चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से चालाक ने घायल बुर्जुग को सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया जहां ईलाज के दौरान बुर्जुग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुरानी गल्ला मंडी स्थित रामलीला मैदान परिसर मे एक अज्ञात बुर्जुग खाना खा रहा था। इसी दौरान बुर्जुग के आगे खड़ी कार के चालक द्वारा कार को जब बेक किया, तो बुजुर्ग कार की चपेट मे आ गई।इनोवा कार की चपेट मे आने से बुर्जुग गंभीर रूप से घायल हो गया ,स्थानीय लोगों की मदद से चालाक ने बुर्जुग को सरदार बल्लभ भाई पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया जहां ईलाज के दौरान बुर्जुग की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *