Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। मुखबिर की सूचना पर गतरात्रि थानाध्यक्ष बीडी जोशी की अगुवाई में पुलिस टीम ने जी ब्लाक ट्रांजिट कैंप में एक घर में औचक दबिश देकर शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। मौके से भारी मात्रा में होलोग्राम, ढक्कन, स्प्रिट आदि सामान बरामद किया। मौके पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक व्यक्ति फरार हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष बीडी जोशी की अगुवाई में पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम जी ब्लाक निवासी शुभम साना के घर पहुंची जहां पुलिस ने औचक दबिश दी। घर में पुलिस को अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री मिली। पुलिस ने मौके पर मौजूद दो युवकों को दबोच लिया जबकि एक भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गये युवकों ने नाम पता मछली बाजार निवासी संजीव बढ़ई उर्फ भोलू पुत्र गौर बड़ई व भवन स्वामी का भाई संजू साना पुत्र अमीर बताया। मौके से फरार संजू का बड़ा भाई शुभम साना है। पुलिस ने मौके से चार केन में भरी 160 लीटर स्प्रिट, पिकनिक ब्राण्ड शराब के 1300 ढक्कन, एक रोल जिसमें उत्तराखंड आबकारी विभाग के 67हजार होलोग्राम मौजूद थे, एक मोटर, टोंटी लगा ड्रम आदि सामान बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार फैक्ट्री स्वामी शुभम साना की सरगरमी से तलाश शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *