Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। लम्बे अरसे से स्मैक की तस्करी कर रहे महिला पुरूष को एसटीएफ की टीम ने धर दबोचा। दोनों के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की गयी। बरामद स्मैककी कीमत लगभग 20 लाख रूपए है। एसटीएफ निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने गतरात्रि गोला पुल मेन हाईवे के किनारे बाइक संख्या डीएल-4एस/बीडब्लू 1788 पर जा रहे मीरगंज सिरौली चैराहा बरेली निवासी रीना पत्नी आसू खान और नगरिया सादात मीरगंज बरेली निवासी गुलवेज खां पुत्र मुन्ने खां को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से 201ग्राम स्मैक बरामद की गयी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लम्बे अरसे से मीरगंज बरेली से स्मैक लाकर सिरौली कलां निवासी शानू को बेचते थे। पुलिस उनसे पूछताछ में जुट गयी है। एसटीएफ टीम में निरीक्षक एमपी सिंह, एसआई विनोद जोशी, पंकज बेलवाल, कां. दीपक अरोरा, वीरेंद्र चैहान, महेंद्र गिरी, गोविंद सिंह, गुरवंत सिंह, दुर्गा सिंह, राजेंद्र मेहरा, राखी नारायण, भूपेंद्र मर्तोलिया शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *