August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्थापना दिवस पर विहिप ने निकाली बाइक रैली

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस पर आज विहिप बजरंग दल की नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली जिलाध्यक्ष अनुज पाठक के नेतृत्व में निकाली जो रम्पुरा स्थित रामलीला मैदान से इंदिरा चैक, गाबा चैक, मुख्य बाजार, डीडी चैक होते हुए इंदिरा चैक पहुंची जहां भगवा ध्वज लहराया गया। विभाग मंत्री कुंवर नेगी ने कहा कि विहिप की स्थापना स्वामी चिन्म्यानंद व अन्य संतों के सानिध्य में मुम्बई के सान्दीपनी साधनालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर की गयी जिसका उददेश्य देश के समस्त मत पन्थों के मतावलम्बियों को एकजुट करना था। उन्होंने कहा कि संगठन हिन्दू समाज को निरन्तर जागरूक कर रहा है। इस दौरान लोकमणि पांडे, गोपाल बिष्ट, विक्रम सिंह, राजेश, जोगेंद्र, पुनीत पाल, ओमशंकर,जगदीशराठौर, छोटेलाल, दीपू, रजत दीक्षित, भुवन चंद, शंकर जोशी, विपिन शर्मा, आनंद नेगी, भगवान सिंह, केशव बिष्ट, धर्मेन्द्र, राहुल, रंजीत, भुवन जोशी, दिलीप अधिकारी, अनिल, राहुल अवस्थी, अशोक गंगवार, रोबिन विश्वास, एमपी मौर्य, संजीव आदि थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *