February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उद्योगपतियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधानःसिंह

रूद्रपुर। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि उद्योग पतियों की समस्याओं का जल्द निदान किया जायेगा। गत बैठक में उद्योग पतियों की जो समस्याएं सामने आयीं थी। उनका निस्तारण किया जा चुका है। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये यहां अन्य उद्योगपति भी आयेंगे। श्री सिंह कलेक्ट्रेट में उद्योगपतियों के साथ बैठक कर रहे थे। राज्य स्तरीय उद्योग बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि पंतनगर क्षेत्र प्रदेश ही नहीं देश के उद्योगपतियों को भा रहा है। ऊधम सिंह नगर के बारे में उनकी राय बेहतर है और कई उद्योगपति यहां उद्योग स्थापित करेंगे। इस दौरान उन्होंने सड़कों, बाईपास आदि की समस्याएं सुनी। जिस पर उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का भी जल्द निस्तारण किया जायेगा। इस दौरान कमीशनर राजीव रौतेला, डीएम नीरज खैरवाल, प्रमुख सचिव मनीषा पंवार, उद्योग जीएम चंचल बोरा, क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल कमल कफल्टीया, एडीएम जगदीश कांडपाल, केजीसीसीआई अध्यक्ष अशोक बंसल सहित तमाम उद्योगपति व तमाम अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *