August 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

95 लीटर अवैध शराब समेत तस्कर दबोचा

रुद्रपुर। गतरात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने काशीपुर मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के समीप स्कूटर सवार शराब तस्कर को 95लीटर अवैध  शराब समेत गिरफ्रतार कर लिया। एसआई मनोज जोशी साथी पुलिसकर्मियों शंकर देवड़ी अर्जुन सिंह के साथ काशीपुर मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे क्रासिंग के समीप भूरारानी मार्ग से संदिग्ध युवक स्कूटर संख्या यूपी-04सी/4721 पर आता दिखायी दिया। पुलिसकर्मियों को देख जब उसने वापस लौटने का प्रयास किया तो संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम पता ग्राम बिंदुखेड़ा निवासी कुलजीत सिंह  पुत्र हरभजन सिंह बताया। तलाशी लेने पर स्कूटर में कट्टे में भरी 95लीटर शराब पाउचाें में बंद बरामद हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *