Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राशन न मिलने पर फूंका जिला पूर्ति अधिकारी का पुतला

रुद्रपुर। राशन न उपलब्ध होने से आक्रोशित रविन्द्रनगर व दरियानगर के लोगों ने जिला पूर्ति अधिकारी का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि पिछले दो माह से मोहल्लेवासियों को राशन वितरण नहीं हो पाया जिसकी व्यवस्था अधिकारियों ने नहीं की और पूर्ति निरीक्षक राशन मिलने की बात कहकर उन्हें गुमराह कर रहे हैं। राशन होने के बावजूद उन्हें बाजार से महंगा राशन खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी मिट्टी तेल के घोटाले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। यदि उन्हें राशन उपलब्ध नहीं कराया गया तो वे आंदोलन तेज करेंगे। पुतला फूंकने वालोें में जोगेंद्र सिंह, राधे राजा, सरन सक्सेना, लालू, जितेंद्र, नितिन, पप्पू, किशन, विजय, कमल सक्सेना, विमल सक्सेना, सोमपाल कोली, अजय, अनिल कालड़ा, मीना, मंजू, हरदेव, राहुल गुप्ता आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *