August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। बस के पहिए के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया। वहीं मृतक के भाई ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी है। जानकारी के मुताबिक गत सायं रविन्द्र नगर निवासी बिपुल मण्डल अपने भांजे परवीण विश्वास के साथ किच्छा से बस में सवार होकर शक्तिफार्म जा रहा था। बस में ज्यादा भीड़ होने के कारण सवारियां खड़े होकर यात्रा कर रहीं थीं। उत्तम नगर के समीप अचानक विपुल मण्डल बस से नीचे गिर गया और चलती बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के बड़े भाई महेन मण्डल ने बस के चालक और परिचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *