Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किसानों की आय बघ्ढाने के लिए सरकार गंभीरः धन सिंह

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। प्रदेश के सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने आज किच्छा मार्ग पर तराई विकास संघ परिसर में उत्तराखंड राज्य भंडारण निगम के प्रधान कार्यालय के नवनिर्मित भवन का पूजा अर्चना के बीच लोकार्पण किया। उन्होंनें कहा कि सरकार प्रदेश में सहकारिता के विकास एवं किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील है और योजनाएं बनाकर किसानों को लाभ दिया जा रहा है। इस मौके पर विधायक राजकुमार ठुकराल, दान सिंह रावत, मेयर रामपाल सिंह, निगम के प्रबंध निदेशक मान सिंह सैनी, संचालक मंडल के सदस्य अपर सचिव श्री दताल, उमेश नारायण पांडे, श्री कांडपाल, रामकुमार, राजीव रंजन प्रसाद, मंगलाप्रसाद त्रिपाठी, नरेंद्र मानस, सुरेश परिहार, राजेश बजाज, उपेंद्र चैधरी, देवेंद्र शर्मा,उत्तम दत्ता, नेत्रपाल मौर्य आदि मौजूद थे। इससे पूर्व श्री रावत व विधायक ठुकराल का कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात राज्य भंडारण निगम के संचालक मंडल की बैठक आयोजित हुई जिसमें प्रबंध निदेशक मान सिंह सैनी ने निगम के क्रियाकलापों की जानकारी संचालक मंडल को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *