February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बेहड़ पर दर्ज मुकदमे के विरोध में फूंका पुतला

गदरपुर (उद सवांददाता)।प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ के खिलाफ रुद्रपुर में झूठ मुकदमा दर्ज किए जाने से आक्रोशित कोंग्रेस कार्यकर्ताओ ने एम एन ए का पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि जनहित की लड़ाई लड़ रहे बेहड़ के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापिस नही लिया तो पूरे उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़को पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष बेहड़ एवम कोंग्रेस प्रदेश सचिव प्रीत ग्रोवर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग पर एकत्र हो कर पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ के विरुद्ध दर्ज झूठे मुकदमें के खिलाफ रुद्रपुर नगर निगम के महा नगर आयुक्त जय भारत का पुतला फूंका ,बेहड़ ने कहा कि बीजेपी के शासन में रुद्रपुर सब्जी मंडी को उजाड़ने का काम नगर निगम द्वारा किया जा रहा है जिसका विरोध करने पर तिलकराज बेहड़ पर फर्जी मुकदमा दर्ज करवा गया उन्होंने कहा कि तिलक राज बेहड़ पर दर्ज मुकदमा अगर वापिस नही हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता बेहड़ के पक्ष में सड़को पर उतरने को मजबूर होगे। प्रीत ग्रोवर ने कहा कि तिलक राज बेहड़ जन हित के मुद्दे पर बात करने नगर आयुक्त के पास गए थे नगर आयुक्त जय भारत द्वारा झूठा मुकदमा बेहड़ के खिलाफ दर्ज करवाया गया है जिसका कांग्रेस कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करेगी और अगर मुकदमा वापिस नही हुआ तो उत्तराखंड की पूरी काँग्रेस बेहड़ और सब्जी मंडी के व्यापारी के साथ खड़ी है। इस मौके पर राजीव ग्रोवर,समीर पाठक,भीम ठुकराल,मंगत बत्रा, टीकम खेड़ा, कमालुद्दीन,बृजेश कुमार, संजीव झाम,अमरजीत सिंह, दिवेन्द्रपाल सिंह, साहब सिंह ,टेक चंद,अरविंद आर्य,रामविलास,सिद्धार्थ भुसारी,विशु मक्कड, साकिर अली ,मो आलम, नासिर हुसैन,नूर अली,प्रदीप चावला,अंकुर चावला,लाहोरी साह,राजेश कुमार ,त्रिलोक सिंह,रमेश ठुकराल,वेद भगत, राकेश कुमार,विकास बठला, राजकुमार, अमन , अम्बर छबड़ा, शिवम बेहड़, निशान कालरा, शैंकी खुराना आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *