February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आधा दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं के चैम्बर्स ध्वस्त

काशीपुर(उद सवांददाता)। संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने जेसीबी से एसडीएम कार्यालय के समक्ष बने अधिवक्ताओं के आधा दर्जन से भी अधिक चैंबर्स को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ठाकुर भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। गौरतलब है कि संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने लगभग माह भर पूर्व एसडीएम कार्यालय के समक्ष अधिवक्ताओं को नोटिस जारी कर अवैध रूप से बनाए गए चेंबर को 7 दिनों के भीतर अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। मजिस्ट्रेट की सख्ती के बाद अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट का रुख किया लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली। मोहलत की मियाद पूरी होने पर आज प्रातः संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना के निर्देश पर तहसीलदार विपिन चंद्र तथा सीओ मनोज कुमार ठाकुर की मौजूदगी में एसडीएम कार्यालय से सटे आधा दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं के चैंबर्स को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *