August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध झोपड़ियां ध्वस्त

लालपुर,(उद संवाददाता)। सिंचाई विभाग की भूमि पर बनीं अवैध झोपड़ियां ध्वस्त कर दी गयीं। इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध जताया लेकिन पुलिस बल के आगे वह नाकाम रहे। जानकारी के अनुसार कनकपुर नहर किनारे सिंचाई विभाग की भूमि पर 6 लोगों ने अपनी झोपड़ियां बना रखी थीं और भूमि पर अतिक्रमण कर दिया था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीओ एचएन कापड़ी से की तो उनके निर्देश पर आज प्रशासन की टीम ने नहर किनारे बनीं अवैध झोपड़ियां ध्वस्त कर दीं। इसदौरान अतिक्रमणकारियों की अधिकारियों से नोंकझोंक हुई लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे वह नाकाम साबित हुए। एसडीओ ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *